उपखंड अधिकारी ने कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय पावटा का किया निरीक्षण; दिए आवश्यक निर्देश
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड क्षेत्र के ग्राम पावटा में चल रहे कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण उपखंड अधिकारी सुश्री मनीषा रेशम ने सोमवार को किया, निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी मनीषा रेशम को साफ़ सफ़ाई की व्यवस्था अच्छी नहीं मिली जिस पर उपखंड अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए आवासीय विद्यालय में टायलेट्स की प्रतिदिन साफ़ सफाई कराने के निर्देश दिए गए
उपखंड अधिकारी ने आवासीय विद्यालय में रसोई घर में साफ़ सफ़ाई रखने वभोजन मेनू अनुसार बनाये जाने के साथ भोजन की गुणवत्ता में और सुधार करने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान आवासीय विद्यालय में बालिकाओ की उपस्थिति 64/22 ही मिली । जिस पर उपखंड अधिकारी ने कम मिली छात्राओं के लिए छात्रावास अधीक्षिका को पैरेंट्स से बात कर बालिकाओं को हॉस्टल भेजने हेतु संपर्क करने हेतु निर्देशित दिए गए
उपखंड अधिकारी ने आवासीय विद्यालय में सुझाव/ शिकायत हेतु गरिमा पेटी नियमित स्थान पर व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया, उपखंड अधिकारी ने छात्रावास में कलेक्टर महोदय एवं एसडीएम महुवा के दूरभाष नंबर लिखवाने हेतु निर्देशित किया गया ।


