भारतीय जनता पार्टी के47 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया

Apr 6, 2026 - 18:23
 0
भारतीय जनता पार्टी के47 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया

खैरथल (हीरालाल भूरानी) भारतीय जनता पार्टी के 47 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी अलवर उत्तर खैरथल के कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रति निष्ठा रखने की अपील करते हुए एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी की स्थापना से लेकर पार्टी में किए गए कार्यों की विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को मज़बूत करने के लिए सभी मिलकर एकजुट होकर काम करेंगे। साथ ही प्रदेश से पधारे उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रघुनाथ नारेड़ी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कोई पार्टी नहीं बल्कि एक परिवार की तरह काम करता है। इसमें सभी कार्यकर्ता एक परिवार की तरह कार्य करते हैं। साथ ही गौरव यादव सह प्रभारी अलवर उत्तर, पूर्व जिला अध्यक्ष उम्मेद सिंह भाया, एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशन मेघवाल, सरस डेयरी के चेयरमैन नितिन सांगवान, जिला महामंत्री रमेश रावत, अनूप यादव, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह चौहान, चित्रा शर्मा, जिला मंत्री कंचन तिवारी, सीमा जाटव, सविता यादव, नीलम त्रिपाठी, जयप्रकाश शर्मा, जिला प्रवक्ता नरेंद्र चौधरी, कार्यालय मंत्री विक्रम गारठी, सोशल मीडिया प्रभारी विशेषर चौधरी एवं सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, एवं जिला के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................