खैरथल में रेलवे फाटक 92 के पास चल रहा 50 बेड वाले हॉस्टल का निर्माण कार्य, कामकाजी महिलाओं का निशुल्क हॉस्टल

Apr 6, 2026 - 18:25
 0
खैरथल में रेलवे फाटक 92 के पास चल रहा 50 बेड वाले हॉस्टल का निर्माण कार्य,   कामकाजी महिलाओं का निशुल्क हॉस्टल

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  जिले की कामकाजी महिलाओं के लिए राहत और सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल आकार ले रही है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 50 बेडेड कामकाजी महिला हॉस्टल का निर्माण कार्य तेजी से जारी है, जो अगस्त 2026 तक पूर्ण होने की उम्मीद है। यह प्रोजेक्ट महिलाओं को सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
यह हॉस्टल शहर में रेलवे फाटक नंबर 92 के पास एक बीघा भूमि पर विकसित किया जा रहा है, इसमें 82 गुणा 120 वर्ग फुट क्षेत्र में भवन निर्माण किया जा रहा है। करीब 358.80 लाख रुपए की लागत से बन रहे इस हॉस्टल का निर्माण कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से कराया जा रहा है, जबकि निर्माण एजेंसी सोनू कंस्ट्रक्शन कंपनी नीमराना है।
अगस्त 2025 में शुरू हुआ निर्माण,60% काम हुआ, अगस्त 2026 में तैयार हो जाएगा
 इस महत्वाकांक्षी परियोजना का कार्य अगस्त 2025 में शुरू हुआ था और वर्तमान में लगभग 60% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार तय समयसीमा के भीतर इसे पूरा कर लिया जाएगा। निर्माणाधीन इस हॉस्टल में महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक और व्यवस्थित सुविधाएं दी जा रही हैं। इसमें वॉर्डन ऑफिस और वॉर्डन आवास किचन सहित डाइनिंग हॉल, 2 बेड वाले-कमरे और 4 बेड वाले 7 कमरे बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा एक कॉमन रूम भी होगा, जहां महिलाएं आपसी संवाद और गतिविधियों के लिए समय बिता सकेंगी।
इस संबंध में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग खैरथल के डिप्टी डायरेक्टर रमेश दहमीवाल ने बताया कि इस हॉस्टल में जिले की कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित, सुलभ और सम्मानजनक आवास की सुविधा तो मिलेगी। रहने की सुविधा निशुल्क रहेगी, जबकि भोजन के लिए सरकार द्वारा निर्धारित ₹3000 मासिक शुल्क लिया जाएगा। इस शुल्क में दोनों समय का भोजन, नाश्ता और चाय की सुविधा शामिल होगी। जो महिलाएं भोजन नहीं लेना चाहेंगी, उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
कृषि विपणन बोर्ड अलवर के एईएन चंद्र शेखर शर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है और निर्धारित समय सीमा अगस्त 2026 तक इसे पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। 60% काम पूरा हो गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................