भाजपा स्थापना दिवस पर खोह मंडल में हुआ कार्यक्रम आयोजित; कार्यकर्ताओं ने ली संगठन मजबूत करने की शपथ

Apr 6, 2026 - 18:31
 0
भाजपा स्थापना दिवस पर खोह मंडल में हुआ कार्यक्रम आयोजित; कार्यकर्ताओं ने ली संगठन मजबूत करने की शपथ

कठूमर (दिनेश लेखी)  भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस खोह मंडल में मंडल अध्यक्ष विक्रम शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय खोह पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, विकास यात्रा तथा जनसंघ से लेकर वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एवं आतिशबाजी कर स्थापना दिवस का उत्सव मनाया। साथ ही संगठन को मजबूत करने एवं एकजुट होकर कार्य करने की शपथ भी ली गई।
इस मौके पर हरिओम सिंह नरूका, जवाहर सिंह चौधरी, किशनलाल बैरवा, खैराती मीणा, कैलाश मीणा, रघुनाथ बैरवा, मोहन सिंह चौहान, कृष्ण सिंह शेखावत, हरभान मावई (टैंटपूर), राधाकृष्ण गुर्जर, बुद्ध सिंह सैनी, कैलाश सैनी, देवेश, हरिशंकर शर्मा, रामखिलारी यादव, अनिल अवस्थी, योगेश यादव, विमल जैन, सतीश अवस्थी, मनमोहन अवस्थी, रामलाल बैरवा, हरिराम यादव, भीम सिंह सैनी, कंबु सांई सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................