खेडली में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

Apr 6, 2026 - 18:32
 0
खेडली में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

खेड़ली। (दिनेश लेखी) महिला अधिकारिता विभाग द्वारा अनुदानित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र खेड़ली के अंतर्गत कार्यरत संस्था पायलट आदर्श जीवन लोक उत्थान समिति, चुल्हैरा (डीग) द्वारा सोमवार को पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र योजना के तहत एक चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल, खेड़ली में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 10वीं की छात्राओं ने भाग लिया। 

इस अवसर पर विधिक सलाहकार कनक माला शर्मा एवं सामाजिक सलाहकार हिमानी शर्मा ने छात्राओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2026 तथा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बाल विवाह के कारणों, उसके सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा करते हुए छात्राओं को इसके प्रति जागरूक रहने और समाज में इसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी देते हुए किसी भी आपात स्थिति में इसका उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यशाला में विद्यालय की प्रिंसिपल ज्योति पंजाबी, शिक्षिका सीमा शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................