बड़ौदामेव: मेधावी छात्राओं का हुआ भव्य सम्मान, कस्बे में निकाला विजय जुलूस

Apr 7, 2026 - 13:40
 0
बड़ौदामेव: मेधावी छात्राओं का हुआ भव्य सम्मान, कस्बे में निकाला विजय जुलूस
बड़ौदामेव (अलवर) स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ौदामेव में शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2026 के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर मेधावी छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर छात्राओं की सफलता का जश्न मनाने के लिए कस्बे के मुख्य मार्गों से भव्य विजय जुलूस भी निकाला गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच लियाकत खान एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व पंचायत समिति सदस्य गोपाल सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान रेणु भारद्वाज ने की। अतिथियों और विद्यालय परिवार द्वारा मेधावी छात्राओं को माला, साफा पहनाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रतिभाओं का रिपोर्ट कार्ड:

  • माध्यमिक परीक्षा (10वीं): नीतू पुत्री मोहन सिंह (90.67%) ने प्रथम, मुक्ति पुत्री सुरेश (83.83%) ने द्वितीय एवं गीता पुत्री रामेश्वर (81%) ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
  • उच्च माध्यमिक परीक्षा (12वीं): रचना प्रजापत पुत्री सोनू प्रजापत (88.40%) ने प्रथम, सकुंत पुत्री असरु (85.60%) ने द्वितीय एवं मुस्कान पुत्री फतेह मोहम्मद ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कस्बे में गूँजा सफलता का शोर: - छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए विद्यालय परिसर से विजय जुलूस निकाला गया। मुख्य अतिथियों एवं संस्था प्रधान ने हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। ढोल-नगाड़ों के साथ निकला यह जुलूस कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय पहुँचा, जहाँ ग्रामीणों और अभिभावकों ने छात्राओं का जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, अभिभावक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। संस्था प्रधान रेणु भारद्वाज ने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और स्टाफ की मेहनत की सराहना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है