खेरली में विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित, विद्यालय में साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी

Apr 7, 2026 - 13:37
 0
खेरली में विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित,  विद्यालय में साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी

खेरली (दिनेश लेखी) माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर के निर्देशानुसार खेरली स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन न्यायिक मजिस्ट्रेट राजीव जिंदल द्वारा किया गया, जिसमें ऑनलाइन ठगी एवं साइबर क्राइम विषय पर विद्यार्थियों और आमजन को विस्तार से जानकारी दी गई।

शिविर में वक्ताओं ने बताया कि साइबर अपराध इंटरनेट, मोबाइल और कंप्यूटर के माध्यम से किए जाने वाले अपराध हैं, जिनमें ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी, फर्जी वेबसाइट व ऐप, सोशल मीडिया हैकिंग, पहचान की चोरी, साइबर बुलिंग और फिशिंग जैसे मामले शामिल हैं। इनसे बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 एवं भारतीय दंड संहिता आईपीसी के अंतर्गत साइबर अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों और दंड की जानकारी दी गई। साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा द्वारा जरूरतमंद एवं पीड़ित व्यक्तियों को प्रदान की जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता, परामर्श और लोक अदालत के माध्यम से समाधान की प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया गया।
शिविर में उपस्थित लोगों को बताया गया कि यदि वे किसी साइबर अपराध का शिकार होते हैं तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं तथा निकटतम पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाएं। इसके अलावा बच्चों को आपात स्थिति में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन का उपयोग करने की जानकारी भी दी गई।
पीएलवी दीपक बालोत ने साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपाय बताते हुए कहा कि ओटीपी और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें, अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचें, केवल सुरक्षित वेबसाइट से ही लेन-देन करें तथा सोशल मीडिया की प्राइवेसी सेटिंग्स को मजबूत रखें।
इस मौके पर विद्यालय प्रशासन ने तालुका विधिक सेवा समिति का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवार और समाज तक पहुंचाएं।  कार्यक्रम में कुल 120 लाभार्थियों ने भाग लेकर उपयोगी जानकारी प्राप्त की और शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।शिविर के दौरान प्रश्न-उत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। 
इस अवसर पर राकेश कुमार शर्मा (रीडर), बालस्वरूप जाट (रीडर), दौलतराम मीना (एलडीसी), अमित सैनी (एलडीसी), लोकेश शर्मा (एलडीसी), हरिओम शर्मा सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश शर्मा एवं समस्त स्टाफ तथा ग्रामीणजन मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है