आमली वाले हनुमानजी महाराज का विशाल मेला व भण्डारा 13 अप्रेल को होगा आयोजित
नारायणपुर: (भारत कुमार शर्मा) नारायणपुर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गढ़ी में स्थित आमली वाले हनुमानजी महाराज का वार्षिकोत्सव एवं मेला 13 अप्रैल को भराया जाएगा। पुजारी दीपक शर्मा ने बताया कि मेले में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।मेले में दोपहर 2 बजे से कुश्ती दंगल शुरू होगा। कुश्ती में दूर-दराज से पहलवान अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। अंतिम कामडे की कुश्ती 15 हजार रुपए की होगी।विवादित कुश्ती में अंतिम निर्णय मेला कमेटी का होगा।

