भीलवाड़ा में शिव महापुराण कथा: 1.50 लाख श्रद्धालुओं के आगमन की तैयारी, यातायात पुलिस ने जारी किए मार्ग व पार्किंग प्लान
भीलवाड़ा, (बृजेश शर्मा)| विशेष सूचना
श्री शिव पुराण कथा आयोजन समिति द्वारा पं. प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से होने वाली शिव महापुराण कथा के लिए भीलवाड़ा शहर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूब चुका है। 08 से 14 अप्रैल 2026 तक मेडिसिटी ग्राउंड में आयोजित होने वाली इस भव्य कथा में प्रतिदिन 1 लाख से 1.50 लाख श्रद्धालुओं की उपस्थिति का अनुमान है।
दूर-दूर से निजी वाहनों, बसों और अन्य साधनों से आने वाले भक्तों की सुविधा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए भीलवाड़ा यातायात पुलिस ने विशेष मार्ग व पार्किंग व्यवस्था लागू की है। श्रद्धालुओं से अपील है कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें और वाहन केवल चिन्हित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। सभी पार्किंग निशुल्क रहेंगी।
- बसों के लिए निर्धारित पार्किंग – मानसरोवर झील
1. कोटा व माण्डलगढ़ से आने वाली बसें - ईरास चौराया → होटल एम्परियल → तेजसिंह सर्किल → जमना विहार → चित्तौड़ ओवरब्रिज → CA सर्किल → मीरा सर्किल → मानसरोवर पार्किंग
2. राजसमंद व गंगापुर की ओर से आने वाली बसें- पुर ओवरब्रिज → आवरी माताजी → देवनारायण सर्किल → मानसरोवर पार्किंग
3. अजमेर व गुलाबपुरा से आने वाली बसें - सिक्स लेन → ओम बन्ना रेस्टोरेंट → नर्मदा विहार → पानी की टंकी → विजय स्तंभ → निवार फैक्ट्री पुर रोड → चित्रकूट सर्किल → मानसरोवर पार्किंग
4. चित्तौड़गढ़ से आने वाली बसें - मंडपिया सिक्स लेन → मंडपिया ओवरब्रिज → समेलिया फाटक → चित्तौड़ ओवरब्रिज → चंद्रशेखर आज़ाद नगर सर्किल → मानसरोवर पार्किंग
- दोपहिया व चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल
1. M.L.V. टेक्सटाइल निवास पार्किंग- अजमेर, गुलाबपुरा, राजसमंद, गंगापुर, कोटा, माण्डलगढ़ दिशा से आने वाले भक्तजन
2. डालडा मिल के सामने आजादनगर J सेक्टर पार्किंग - चित्तौड़गढ़ की तरफ से आने वाले श्रद्धालु
3. प्रतापनगर स्कूल पार्किंग - अजमेर, गुलाबपुरा, राजसमंद, गंगापुर, कोटा, माण्डलगढ़ से आने वाले वाहन
4. VIP पार्किंग - किसान वाटिका के सामने खाली भूखंड
5. मीरा सर्कल पार्किंग - राजसमंद, गंगापुर, अजमेर, गुलाबपुरा, कोटा, माण्डलगढ़, गंगरार, चित्तौड़गढ़ व शहर के सभी क्षेत्रों से आने वाले दोपहिया/तीपहिया/चारपहिया वाहन॥ सभी मार्गों व नाकों पर दिशा-सूचक फ्लेक्स लगाए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।
यातायात पुलिस ने आमजन से की अपील
यातायात पुलिस ने कहा है कि कथा के दौरान भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सभी लोग तय किए गए मार्गों का पालन करें और केवल चिन्हित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करें। इससे आमजन व श्रद्धालुओं दोनों को सुगम यातायात मिल सकेगा।


