अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व समाज एकता पर जोर; कठूमर से सुनील बजाज बने जिला मंत्री
कठूमर (दिनेश लेखी) अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला अलवर की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक LIET कॉलेज, चिखानी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आदरणीय मनोज कुमार चावान ने की। बैठक में समाज की वर्तमान स्थिति, संगठन की मजबूती तथा युवाओं, महिलाओं एवं व्यापारी वर्ग को एक मंच पर जोड़ने के विषय में विस्तृत चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष मनोज कुमार चावान ने अपने संबोधन में कहा कि वैश्य समाज देश की आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक उन्नति में हमेशा अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की आवश्यकता है कि समाज के सभी वर्ग एकजुट होकर संगठित शक्ति के रूप में कार्य करें।
जिला महामंत्री हरि शंकर खंडेलवाल ने संगठन की भावी रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए वैश्य मित्र समूह के माध्यम से सदस्यता अभियान को गति देने, जरूरतमंद वर्ग की सहायता, महिला एवं युवा नेतृत्व को आगे लाने तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। साथ ही शिक्षा, व्यापारिक सहयोग, विवाह समन्वय एवं प्रशासनिक सहयोग जैसे विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिनमें वंदना खंडेलवाल को जिलाध्यक्ष (महिला इकाई), प्रीति विजय को महामंत्री (महिला इकाई), अनीता गर्ग को जिला उपाध्यक्ष (महिला इकाई), सतीश कुमार गुप्ता को सचिव राजकुमार गुप्ता एवं अनिल बंसल को जिला उपाध्यक्ष, सुनील बजाज एवं राजेंद्र जैन को जिला मंत्री, पुणेंद्र खंडेलवाल को जिला संयोजक (वैश्य मित्र), राकेश गुप्ता को जिला संयोजक (न्यायिक व्यवस्था), गिरीश गुप्ता को जिला संयोजक (प्रशासनिक व्यवस्था), महेंद्र गोयल को जिला संयोजक (शादी-विवाह समन्वयक), गोपाल विजय को इकाई अध्यक्ष, अलवर (पश्चिम), सुरेश गर्ग को इकाई अध्यक्ष, अलवर (उत्तर), सचिन जैन को जिला महामंत्री (युवा इकाई) नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने एवं समाज को नई दिशा देने का संकल्प लिया। उपस्थित सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने हेतु एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
बैठक में मुख्य रूप से किशन चावड़ा, जितेन्द्र बंसल, भरत राम माहेश्वरी, पियूष गर्ग, संजय खंडेलवाल, आशा मित्तल, रोहित गुप्ता, रंजय लाटा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया।


