गोविंदगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार: देशी कट्टे के साथ दो जिंदा कारतूस बरामद, मामला दर्ज
अलवर जिले के गोविंदगढ़ पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी (आईपीएस) के निर्देश पर गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि सैदमपुर निवासी राजेंद्र उर्फ राजू को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 315 बोर का देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस मिले हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अब इस बात की जांच की जा रही है कि आरोपी यह हथियार कहां से लाया था और इसका उपयोग किस वारदात में किया जाना था।


