श्री 1008 शनि देव महाराज के पंचम स्थापना दिवस पर विशाल भंडारा 11 जुलाई को
लक्ष्मणगढ (अलवर) कमलेश जैन
सनातन परिवार लक्ष्मणगढ के तत्वावधान में श्री श्री 1008 श्री शनि महाराज के पंचम स्थापना दिवस के उपलक्ष में खंडेलवाल विद्यालय (शनिदेव मंदिर )जालूकी रोड पर 10 जुलाई गुरुवार को प्रातः 7:15 बजे तेलअभिषेक स्नान, रामायण पाठ प्रारंभ प्रातः 8:15 बजे, एवं 11 जुलाई रामायण पाठ समापन प्रातः 8:15 बजे हवन पूजन पूर्णाहुति, प्रातः 9:15 बजे होगा।
शनि महाराज मंदिर सेवा समिति के ईश्वर नकडा ने बताया कि 11:00 बजे से विशाल भंडारे एवं प्रसादी का आयोजन श्री शनि मंदिर सेवा समिति एवं विद्युत विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

