अमितेश पत्रिया बने राजस्थान प्रांतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा (युवा) के प्रदेश उपाध्यक्ष

Jul 13, 2026 - 18:46
 0
अमितेश पत्रिया बने राजस्थान प्रांतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा (युवा) के प्रदेश उपाध्यक्ष

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) राजस्थान प्रांतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा (युवा) ने जहाजपुर निवासी अमितेश पत्रिया  को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा) मनोनीत किया है। यह नियुक्ति संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण, सक्रियता एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए की गई है।
राजस्थान प्रांतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा (युवा) के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष योगेश कुमार व्यास एवं प्रदेश महामंत्री मुकेश त्रिपाठी द्वारा जारी मनोनयन पत्र में बताया गया कि अमितेश पत्रिया के संगठनात्मक अनुभव, कर्मठता तथा समाज सेवा के प्रति समर्पित भावना को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि अमितेश पत्रिया अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा समाजहित में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस मनोनयन पर समाज के विभिन्न पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने अमितेश  पत्रिया को राकेश पत्रिया, भंवर पंचौली अरविंद कांटिया, राजीव कांटिया, नरेंद्र शर्मा, जगदीश पत्रिया, सुरेंद्र रूणिया, किशन पंचौली, नंद लाल जोशी शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है