कैंसर से जंग लड़ रहे मासूम आयुष की मदद को आगे आई आरबीके टीम; इलाज हेतु दिया जाएगा 50 हजार का चैक
राजगढ़ (अलवर)। सामाजिक सरोकारों और परोपकार के कार्यों में अग्रणी राज ब्रह्म कार्मिक समूह (RBK) ने एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे पितृविहीन बालक की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया है। समिति द्वारा ब्लड कैंसर (एक्यूट ल्यूकेमिया) से पीड़ित बालक आयुष के उपचार हेतु ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
राज ब्रह्म कार्मिक समूह (RBK )टीम के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज कुमार गौतम ने बताया कि बालक आयुष वर्तमान में पीजीआई हॉस्पिटल, नोएडा में उपचाराधीन है। आयुष के पिता का साया उसके सिर से उठ चुका है और परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है। बालक की इस गंभीर स्थिति को देखते हुए समिति ने उसकी चिकित्सा में सहयोग का निर्णय लिया है।
टीमकी ओर से घोषित पचास हजार रुपए का चैक वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज कुमार गौतम द्वारा स्वयं नोएडा जाकर 12 अप्रैल को पीजीआई हॉस्पिटल में बालक की माता को सौंपा जाएगा।
टीम के सदस्यों ने बालक आयुष के शीघ्र स्वस्थ होने और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। आरबीके समूह पूर्व में भी इस तरह के मानवीय कार्यों में सक्रिय रहा है और पीड़ित मानवता की सेवा के लिए संकल्पित है।

