डॉ. मुकेश कुमार वर्मा डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी जयपुर दक्षिण के अध्यक्ष नियुक्त

Apr 13, 2026 - 20:34
 0
डॉ. मुकेश कुमार वर्मा डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी जयपुर दक्षिण के अध्यक्ष नियुक्त

जयपुर (कमलेश जैन) राजस्थान में अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान हेतु कार्यरत अग्रणी संस्था डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी, राजस्थान ने सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान देने वाले शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. मुकेश कुमार वर्मा को जयपुर दक्षिण क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संस्था के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह (सेवानिवृत्त आईपीएस) द्वारा डॉ. वर्मा की उत्कृष्ट सेवाओं, नेतृत्व क्षमता एवं समाज के प्रति उनके समर्पण को ध्यान में रखते हुए की गई है। डॉ. वर्मा विगत कई वर्षों से विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से समाजहित में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

वर्तमान में वे अंबेडकर युवा संगठन, महेश नगर के अध्यक्ष, रैगर समाज विकास समिति, महेश नगर के महासचिव तथा समग्र समाज सेवा समिति, महेश नगर, जयपुर में महासचिव के रूप में कार्यरत हैं। उनके द्वारा शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों को समाज में व्यापक सराहना मिल रही है। इस महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर डॉ. वर्मा ने संस्था के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह एवं समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों एवं आदर्शों को जीवन में आत्मसात करते हुए सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की भावना को और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने  कहा कि वे विशेष रूप से समाज के कमजोर, वंचित एवं पिछड़े वर्गों के कल्याण हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
डॉ. वर्मा की इस नियुक्ति पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों एवं बुद्धिजीवियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संस्था सामाजिक सेवा के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................