अंता में बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती की धूम; शोभायात्रा और माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि
अन्ता (शफीक मंसूरी) भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अन्ता द्वारा आज संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। नगर पालिका परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन दलितों, पिछड़ों के उत्थान और मानव कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उनके द्वारा रचित संविधान आज भी देश की एकता और सामाजिक समरसता का मुख्य आधार है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता बंशीलाल सोनी, राधेश्याम सिंगोदिया, बालमुकुंद मीणा और नंदकिशोर प्रजापति सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही नगर महामंत्री शिव स्वरूप शर्मा, सत्यनारायण गालव, सत्यनारायण मालव, मकसूद भाई, ओमप्रकाश चोरसिया, धनराज चोरसिया, रिंकू गुर्जर, नंदकिशोर नायक और पुरुषोत्तम मालव ने भी बाबासाहेब को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान हरि गुर्जर, प्रमोद शर्मा, हरीश शर्मा, कैलाश प्रजापति, श्याम जादम, हेमंत शर्मा, योगेन्द्र नामा, मुकेश सुमन, महेंद्र सुमन और अक्षय सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।


