डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Apr 14, 2026 - 16:35
 0
डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम का हुआ आयोजन

खैरथल (हीरालाल भूरानी) डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय खैरथल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने निबंध लेखन एवं पोस्टर बनाकर सहभागिता निभाई। इस अवसर पर डॉ दीपक कुमार ने डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन दर्शन, संवैधानिक विचार और संवैधानिक मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ नीतू जेवरिया ने बताया कि राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम के आयोजन में विद्यार्थियों को संविधान के जनक के रूप में उनकी कार्यशैली, विचार शैली पर व्याख्यान देकर उनके विचारों से अवगत करवाया। कार्यक्रम का संचालन राजवीर सिंह मीणा ने किया। कार्यक्रम के दौरान संकाय सदस्य डॉ महेश गोठवाल, साक्षी जैन और स्टाफ सदस्य आशीष शर्मा, सौम्या बारेठ और विक्रम सिंह मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................