अमान्यता के बावजूद संचालित कक्षाएँ: पंचवटी स्थित सेन्ट्रल एकेडमी पर गंभीर सवाल

Apr 16, 2026 - 20:11
 0
अमान्यता के बावजूद संचालित कक्षाएँ: पंचवटी स्थित सेन्ट्रल एकेडमी पर गंभीर सवाल

भीलवाड़ा (बृजेश शर्मा) शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करते हुए एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें पंचवटी स्थित सेन्ट्रल एकेडमी विद्यालय द्वारा निर्धारित मान्यता से अधिक कक्षाएँ संचालित करने का आरोप है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त विद्यालय को केवल कक्षा 01 से 05 तक की ही मान्यता प्राप्त है, इसके बावजूद पिछले लगभग 5 वर्षों से विद्यालय परिसर में कक्षा 06 से 08 तक नियमित रूप से कक्षाएँ चलाई जा रही हैं।
यह स्थिति न केवल शिक्षा नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सीधे तौर पर विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ भी मानी जा रही है। अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों में इस विषय को लेकर गहरी चिंता व्याप्त है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित विद्यालय को कक्षा 05 तक ही मान्यता दी गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि कक्षा 06 से 08 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को किस विद्यालय के नाम से प्रवेश दिया जा रहा है और किस संस्था के नाम से उनकी अंकतालिकाएँ जारी की जा रही हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि किसी एक विद्यालय में पढ़ाई करते हुए दूसरे विद्यालय के नाम से प्रवेश दर्शाना शिक्षा नियमों के विरुद्ध है और यह एक गंभीर अनियमितता की श्रेणी में आता है।
इस पूरे मामले को लेकर करीब 10 दिन पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस या प्रभावी कार्रवाई सामने नहीं आई है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे को कितनी गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करता है और विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................