नवसृजित लाडोली ग्राम पंचायत का भव्य उद्घाटन: गांव में ही मिलेंगी सुविधाएं, ग्रामीणों में खुशी की लहर

May 15, 2026 - 20:09
 0
नवसृजित लाडोली ग्राम पंचायत का भव्य उद्घाटन: गांव में ही मिलेंगी सुविधाएं, ग्रामीणों में खुशी की लहर

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना पंचायत समिति के अंतर्गत नवसृजित ग्राम पंचायत लाडोली का प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ विधिवत उद्घाटन हुआ। ग्राम पंचायत भवन के शुभारंभ से स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और अब उन्हें प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। ​

कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान महाराज एवं भगत महाराज द्वारा वैदिक मंत्रोचारण और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी अंशुल सिंह, तहसीलदार कृष्णा शर्मा, विकास अधिकारी दीपक चौधरी, पूर्व विधायक श्रीराम भींचर, पूर्व प्रधान हिम्मत सिंह राजपुरोहित, पंचायत समिति सदस्य भंवरा राम डूडी, समाजसेवी रामकरण चोयल और सरपंच पूसाराम ज्यानि सहित अन्य अतिथियों ने विधिवत फीता काटकर ग्राम पंचायत भवन का उद्घाटन किया।

 ​समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि नई ग्राम पंचायत के गठन से क्षेत्र के ग्रामीणों को सभी प्रशासनिक सुविधाएं अब गांव स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। इससे स्थानीय विकास कार्यों में तेजी आएगी और ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा। उन्होंने ग्रामीणों से ग्राम पंचायत के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

​पूर्व प्रधान हिम्मत सिंह राजपुरोहित ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि सरपंच से बड़ा कोई पद नहीं है, जनसहयोग से सरपंच बड़े से बड़ा फैसला लेने की हिम्मत रखता है। इसलिए जातिवाद और भेदभाव को मिटाकर पहला सरपंच किसी ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति को ही चुनें, जो आपके अधिकारों की रक्षा कर सके और बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए। ​उन्होंने नवसृजित ग्राम पंचायत के गठन के लिए समाजसेवी युवा नंद सिंह लाडोली, जवाना राम लेगा और उप सरपंच लादू सिंह के प्रयासों की जमकर सराहना की।
​युवा समाजसेवी नंद सिंह लाडोली ने नवसृजित ग्राम पंचायत के लिए किए गए लंबे संघर्ष को याद करते हुए कहा कि आज जनता का एक बड़ा सपना पूरा हो गया है और अब क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। वहीं उप सरपंच लादू सिंह ने नवगठित ग्राम पंचायत के लिए खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के सुनहरे भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

उद्घाटन समारोह में लाडोली सहित आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा। इस अवसर पर बाबूलाल राजपुरोहित, शीशपाल सेन, मंगल सिंह, लाल सिंह, किशनाराम लेगा, रामचंद्र कुड़िया, मनरूप गुर्जर, बन्ना राम, देवाराम बावरी, दीपेंद्र सिंह, रघुनाथ वैष्णव, नौरतमल, कृष्णा कंवर, सोनू सेन, कांता ओझा, नंद कंवर सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................