आदर्श विद्या मन्दिर वैर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित: 10वीं बोर्ड के मेधावी छात्र और आचार्य हुए पुरस्कृत
वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) स्थानीय उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर, वैर में शुक्रवार को बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया-बहिनों के सम्मान में एक भव्य 'प्रतिभा सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ श्रेष्ठ परिणाम देने वाले आचार्यों का भी अभिनंदन किया गया।
समारोह का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि मनमोहन शर्मा (अध्यक्ष, उपसमिति वैर) द्वारा माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गोरधन प्रसाद शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
-
मेधावी विद्यार्थी: सत्र 2026 की परीक्षाओं में कक्षा 5वीं व 8वीं में 'ए ग्रेड' प्राप्त करने वाले तथा कक्षा 10वीं बोर्ड के छात्र-छात्राओं को मेडल एवं मोमेन्टो प्रदान किए गए।
-
विशेष उपलब्धि: कक्षा 10वीं में सामाजिक विज्ञान, गणित और विज्ञान विषयों में शत-प्रतिशत (100/100) अंक प्राप्त करने वाले भैया-बहिनों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
-
आचार्य प्रोत्साहन: विद्यालय उपसमिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा द्वारा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले संबंधित विषयों के आचार्यों को 1100-1100 रुपए की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उनका गौरव बढ़ाया गया।
समारोह के दौरान उपसमिति वैर के व्यवस्थापक घमण्डीलाल मीणा, प्रधानाचार्य गोरधन प्रसाद शर्मा, समस्त आचार्य-आचार्या, अभिभावकगण एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संस्कारवान शिक्षा के साथ निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।


