तखतगढ़ में उप तहसील कार्यालय संघ ने लगाएं परिंडे, जीव - जंतु संरक्षण के लिए चिरैया अभियान की पहल
तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ कस्बे तेज गर्मी में पक्षियों के पीने के पानी के लिए परिंडे लगाओ अभियान का आगाज हुआ, उप तहसील कार्यालय व भामाशाहों ने परिंदे लगाएं गए । इस पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी में छोटे जीवों और पक्षियों का संरक्षण करना है।
उप तहसीलदार जितेंद्र बबेरवाल, पाचौटा नागणेचिया माता ट्रस्ट अध्यक्ष जब्बर सिंह तलवाड़ा ने पक्षियों के लिए परिंदे लगाकर जीव जंतुओं के संरक्षण का संदेश दिया।
उप तहसीलदार जितेंद्र बबेरवाल कि यह पहल अब एक जन जागरूकता अभियान का रूप ले चुकी है। 2000 हजार तक परिंदे लगाना अभियान छेड़ा है, स्थानीय लोग भी बडी संख्या में परिंदे लगाकर बेजुबान पक्षियों के लिए उप तहसील कार्यालय ऊपर टी सेड पर पटवारी घर पास अन्य पेड़ पौधे पर लगाएं जाएंगे।
इस मौके पर नगर पालिका निवर्तमान उपाध्यक्ष एडवोकेट मनोज नामा, पालिका जिऐन आकाश गोमतीवाल , कानूनगो कन्हैयालाल , श्रवण कुमार मौजूद रहे, एक पखवाड़े के भीतर हर घर के बाहर पेड़ों पर परिंदे लगाएंगे।


