जनजाति गरिमा उत्सव 18 से 25 मई तक आदि सेवा केन्द्रों पर होगा सैन्यूरेशन कैंपों का आयोजन

May 18, 2026 - 20:57
 0
जनजाति गरिमा उत्सव 18 से 25 मई तक आदि सेवा केन्द्रों पर होगा सैन्यूरेशन कैंपों का आयोजन

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जनजाति गरिमा उत्सव के तहत जिले में 18 से 25 मई जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले अभियान के तहत आदि सेवा केन्द्रों पर सैन्यूरेशन कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। कैंपों के तहत आने वाले 17 विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले अभियान का शुभारंभ सोमवार को जिला कलक्टर कमर चौधरी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में पोस्टर विमोचन कर किया गया जिसमें सभी 17 विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर ने बताया कि 18 से 25 मई तक जिले 30 ग्रामों में स्थापित किए गए आदि सेवा केन्द्रों पर सैन्यूरेशन कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत 21 से 23 मई तक सभी आदि सेवा केन्द्रों पर जनसुनवाई की जायेगी। कार्यक्रमांे के दौरान चिकित्सा विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, सिकल सैल जागरूकता, पोषण एवं प्रिवेंटिव हेल्थ मैसेजिंग की जायेगी।
जिला कलक्टर ने बताया कि 18 मई को पंचायत समिति बयाना की ग्राम पंचायत लहचौराकलां के ग्राम चौखण्डा, वैर की ग्राम पंचायत जगजीवनपुर के ग्राम टुण्डूपुरा, जहानपुर के ग्राम मूडियाजाट एवं भूतौली में तथा भुसावर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नारौली के ग्राम महाराजपुरा में शिविर आयोजित किए जायेंगे। इसी प्रकार 19 मई को बयाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नारौली के ग्राम सन्तोकपुरा, वैर की ग्राम पंचायत जगजीवनपुर, भूतौली के ग्राम नगला हेतराम व पाली के ग्राम बाई तथा भुसावर की ग्राम पंचायत नारौली व झारौटी में शिविर आयोजित किए जायेंगे। 
उन्होंने बताया कि 20 मई को बयाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत महलौनी के ग्राम काचेरा में, वैर की ग्राम पंचायत जगजीवनपुर के ग्राम मोखरौली, जहानपुर, जीवद के ग्राम बांसी, तथा भुसावर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत चैंटोली के ग्राम अतरामपुरा में शिविर आयोजित किए जायेंगे। 21 मई को वैर की ग्राम पंचायत जगजीवनपुर के ग्राम भौंडागांव, आमौली के ग्राम मूडिया साद, गांगरौली के ग्राम भोपर में तथा भुसावर की ग्राम पंचायत कमलपुरा के ग्राम ऊलू में शिविर आयोजित किए जायेंगे।

उन्होंने बताया कि 22 मई को वैर की ग्राम पंचायत पाली के ग्राम नयागांव माफी, ग्राम पंचायत ललितामूडिया, चक धरसौनी के ग्राम ऊनापुर में तथा भुसावर की ग्राम पंचायत दीवली के ग्राम बौराज व ग्राम पंचायत निठार में शिविर आयोजित किए जायेंगे। इसी प्रकार 25 मई को वैर की ग्राम पंचायत हतीजर, चक धरसौनी, सिरस, पाली के ग्राम नसवारा में तथा भुसावर की ग्राम पंचायत रणधीरगढ के ग्राम खिन्नी में शिविर आयोजित किए जायेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................