रसगन धाम में पंच धूणी समापन पर स्वामी बालकादेवाचार्य महाराज का सम्मान

May 18, 2026 - 21:02
 0
रसगन धाम में पंच धूणी समापन पर स्वामी बालकादेवाचार्य महाराज का सम्मान

 मुंडावर (देवराज मीणा ) रसगन धाम में आयोजित 41 दिवसीय पंच धूणी तप साधना के समापन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज अध्यक्ष एवं जसाई सरपंच विरेंद्र पंडित ने पूज्य स्वामी बालकादेवाचार्य महाराज का भगवान परशुराम जी की प्रतिमा भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। धार्मिक मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन के बीच संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पंच धूणी जैसी तप साधनाएं समाज में आध्यात्मिक चेतना और संस्कारों को मजबूत करती हैं।
इस दौरान यादवेन्द्र उपाध्याय, सत्यनारायण शर्मा, रामबाबू शर्मा, ईशवर गौतम, रामपाल शर्मा एवं पवन शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................