मंदिर बाबा गिरवर नाथ जी महाराज में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन; भजनों पर झूमे श्रद्धालु, महिलाओं ने किया भक्तिमय नृत्य
रामगढ़ (अमित भारद्वाज) क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मंदिर बाबा गिरवर नाथ जी महाराज, करौली खालसा में आज विशाल भंडारे एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम परम श्रद्धेय बाबा नंदलाल महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया।
मंदिर समिति के सदस्य एडवोकेट मोहित जैन ने बताया कि प्रातःकाल मंदिर जी में नित्य नियम महाआरती हुई, जिसके पश्चात सत्संग एवं कीर्तन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के दौरान मंदिर में प्रसाद का भोग लगाया गया तथा उसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
भंडारे एवं धार्मिक आयोजन में रामगढ़ कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं दूरराज्य से भी भक्तों का आवागमन देखने को मिला। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा “हर-हर महादेव” और बाबा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
सत्संग एवं कीर्तन कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। विशेष रूप से महिलाओं ने भक्ति गीतों पर उत्साहपूर्वक नृत्य कर बाबा को रिझाने का प्रयास किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर समिति के सदस्य एडवोकेट मोहित जैन ने बताया कि शाम को महाआरती एवं सत्संग-कीर्तन होगा। इस मौके पर मंदिर समिति के सदस्य हरि वर्मा , राकेश जैन, मनोज सतीजा, एडवोकेट मोहित जैन, कुंदन वर्मा, अंकित शर्मा, लखविंदर सिंह, शेरू सतीजा, डॉक्टर चिराग जैन, सरवन चोपड़ा, संजय सतीजा, सहित अन्य भक्त उपस्थित रहे।


