कवराड़ा में 25 मई को प्रतिभा सम्मान समारोह और भव्य भजन संध्या; डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और मंत्री जोराराम कुमावत का दौरा प्रस्तावित, तैयारियां तेज

May 22, 2026 - 22:03
 0
कवराड़ा में 25 मई को प्रतिभा सम्मान समारोह और भव्य भजन संध्या; डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और मंत्री जोराराम कुमावत का दौरा प्रस्तावित, तैयारियां तेज

तखतगढ़ (बरकत खान) समीपवर्ती कवराड़ा गांव में 'टीम सिलावटी युवा मोर्चा' के बैनर तले आगामी 25 मई को आयोजित होने वाले 'एक शाम डालीबाई के नाम भव्य भजन संध्या' एवं सिलावटी प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और समाजबंधुओं को निमंत्रण पत्र सौंपकर आमंत्रित किया जा रहा है।

 समारोह की तैयारियों के तहत टीम सिलावटी युवा मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने तखतगढ़ उप तहसीलदार जितेंद्र बबेरवाल से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र सौंपा। इस दौरान उप तहसीलदार बबेरवाल ने इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को नई दिशा देने के साथ-साथ युवाओं के लिए प्रेरणादायी साबित होते हैं।

 25 मई को होने वाले इस भव्य समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का दौरा प्रस्तावित है। इसके साथ ही कार्यक्रम में आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, कांग्रेस नेता उमसिंह राठौड़, जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल और इंजीनियर राहुल मेघवाल सहित कई गणमान्य अतिथि शिरकत करेंगे।

इस गरिमामयी समारोह में समाज के 100 से अधिक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों एवं भामाशाहों को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र और समाजबंधुओं में भारी उत्साह का माहौल है।

निमंत्रण पत्र सौंपने के दौरान टीम सिलावटी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष मदन मोबारसा, प्रवक्ता जितेंद्र जोगसन, सोशल मीडिया प्रभारी हिम्मत सोनल, पत्रकार जसराज पूंछल और पुराराम जोगसन सहित समाज के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................