MSP खरीद केंद्र पर गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्थाएं सुदृढ़, सहायक महाप्रबंधक (गुणवत्ता नियंत्रण) ने किया विस्तृत निरीक्षण

May 23, 2026 - 16:48
 0
MSP खरीद केंद्र पर गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्थाएं सुदृढ़, सहायक महाप्रबंधक (गुणवत्ता नियंत्रण) ने किया विस्तृत निरीक्षण

पाली (बरकत खा)

भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर से सहायक महाप्रबंधक (गुणवत्ता नियंत्रण)  हिमांशु सरकार द्वारा जिला पाली के नोडल अधिकारी  सलविंदर कुमार के साथ सांडेराव MSP खरीद केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्थाओं, खाद्यान्न परीक्षण प्रक्रिया तथा भारत सरकार द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों की अनुपालना का गहन अवलोकन किया गयाl 
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा खरीद केंद्र पर प्राप्त गेहूं की गुणवत्ता, नमी प्रतिशत, चमक, दाने की स्थिति, विदेशी तत्वों की मात्रा तथा मानकों के अनुरूप परीक्षण प्रक्रिया की विस्तृत जांच की गई। केंद्र पर उपलब्ध गुणवत्ता परीक्षण उपकरणों एवं रिकॉर्ड्स का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गईं। सहायक महाप्रबंधक द्वारा गुणवत्ता निरीक्षकों को खरीद प्रक्रिया में गुणवत्ता मानकों के प्रति पूर्ण सतर्कता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।निरीक्षण के दौरान सहायक महाप्रबंधक हिमांशु सरकार ने केंद्र पर उपस्थित किसानों से सीधे संवाद कर गेहूं की फसल की गुणवत्ता, स्थानीय मिट्टी की उर्वरता, सिंचाई व्यवस्था, मौसम के प्रभाव तथा कृषि कार्य में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। किसानों द्वारा उत्पादन लागत, मौसम परिवर्तन एवं कृषि संसाधनों से संबंधित विभिन्न मुद्दों से अधिकारियों को अवगत कराया गया। अधिकारियों ने किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाली उपज तैयार करने एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने हेतु प्रेरित किया।

सहायक महाप्रबंधक  ने भारत सरकार द्वारा किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का अधिकतम लाभ उपलब्ध करवाने हेतु नए खरीद केंद्रों के शुभारंभ की पहल पर विशेष हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को स्थानीय स्तर पर खरीद सुविधा उपलब्ध होना भारत सरकार की किसान हितैषी नीतियों का सकारात्मक परिणाम है। किसानों ने भारतीय खाद्य निगम द्वारा संचालित पारदर्शी एवं व्यवस्थित खरीद प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त करते हुए समयबद्ध भुगतान एवं सुचारू व्यवस्थाओं की सराहना की। आज दिनांक तक सांडेराव खरीद केंद्र पर कुल 602 किसानों द्वारा 6818 मीट्रिक टन खाद्यान्न विक्रय हेतु पंजीकरण करवाया गया है। इसके विरुद्ध अब तक 433 कृषकों से कुल 3306 मीट्रिक टन खाद्यान्न की सफलतापूर्वक खरीद की जा चुकी है। भारतीय खाद्य निगम द्वारा किसानों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करते हुए अब तक कुल ₹9,04,32,775 की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त खरीदे गए खाद्यान्न का उठाव कार्य भी तीव्र गति से जारी है तथा लगभग 140 ट्रकों के माध्यम से करीब 3100 मीट्रिक टन खाद्यान्न विभिन्न भंडार गृहों तक सुरक्षित रूप से पहुंचाया जा चुका है।
इस अवसर पर उन्होंने खरीद केंद्र सांडेराव के प्रभारी गुणवत्ता निरीक्षक श्री दिलीप स्वामी द्वारा खरीद कार्य में प्रदर्शित समर्पण, गुणवत्ता नियंत्रण के प्रति सजगता एवं किसानों के प्रति सकारात्मक कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार लगन एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते रहने हेतु प्रोत्साहित किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................