स्लीपर बस असंतुलित होकर पलटी, घायलों को गंभीर अवस्था में किया अलवर रैफर,भागवत कथा में जा रहे थे यात्री

May 23, 2026 - 17:04
 0
स्लीपर बस असंतुलित होकर पलटी, घायलों को गंभीर अवस्था में किया अलवर रैफर,भागवत कथा में जा रहे थे यात्री

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, स्लीपर बस पलटी जिससे बस में करीब 50 सवारिया घायल हो गए गई । सभी घायलो को पिनान अस्पताल में एनएचएआई की एम्बुलेंस की सहायता से पहुंचाया जिनका पिनान चिकित्सालय जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। करीब आधा दर्जन गम्भीर घायलों को अलवर रैफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार बस मध्यप्रदेश के श्योपुर से गोवर्धन जाते समय दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के चैनेज 139.6 पर पलट गई।
सूचना मिलने पर रैणी पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में बस अचानक पुलिया से नीचे उतर गई और पलट गई।सूचना मिलते ही रैणी थाना पुलिस, एनएचएआई की एम्बुलेंस और राहत टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी बने सिंह मीणा ने खुद मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संभाला। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।हादसे में ललिता गोयल के आंख और सिर पर गंभीर चोट आई है। उनका अलवर जिला हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।थानाधिकारी बने सिंह मीणा ने बताया कि हादसे में घायल हुए करीब 45 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए पिनान हॉस्पिटल भेजा गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज जारी है। अधिकांश यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि 6 लोगों को गंभीर चोट लगने के कारण अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इसके अलावा हादसे में घायल एक 14 वर्षीय बच्ची के पैर में फ्रैक्चर होने पर उसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................