खैरथल में मुख्य रास्तों पर जलभराव से ग्रामीण परेशान, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

पेयजल लाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोदा, मरम्मत नहीं होने से जगह-जगह जलभराव हुआ

Jul 11, 2025 - 10:48
 0
खैरथल में मुख्य रास्तों पर जलभराव से ग्रामीण परेशान, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) समीपवर्ती हरसौली कस्बे में पुरानी अस्पताल, आर्य समाज से जटियाना रोड और रेलवे स्टेशन तक के रास्तों पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश के मौसम में हालात और बिगड़ गए हैं। घरों का गंदा पानी और बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया है। इससे ग्रामीणों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया है।
 स्कूल जाने वाले बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। कीचड़ और पानी के कारण इन रास्तों से निकलना जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सीवर और पेयजल लाइन बिछाने के लिए गांव की बनी बनाई सड़कों को खोद दिया गया, लेकिन काम पूरा होने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। अब पूरे गांव में जगह-जगह जलभराव हो रहा है। ग्रामीण मनीष चौधरी, अजीत चौधरी, पूर्ण दादा, संदीप, ललित सोनी, मनोज शर्मा, रामनिवास पंच और सूरज पंच ने बताया कि आर्य समाज और पुरानी अस्पताल वाले रास्ते गांव के मुख्य रास्ते हैं, लेकिन कीचड़ और पानी के कारण इन रास्तों से वाहन चालकों और राहगीरों का निकलना भी मुश्किल हो गया है पुरानी अस्पताल वाला रास्ता गांव का मुख्य मार्ग है। इसी रास्ते से ग्रामीण बाजार, बस स्टैंड और अस्पताल तक पहुंचते हैं। अब उन्हें दूसरे रास्तों से घूमकर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और प्रशासन से मांग की है कि रास्तों को जल्द ठीक कराया जाए। उनका कहना है कि पंचायत और प्रशासन इस समस्या पर चुप्पी साधे हुए हैं। इससे लगता है कि उन्हें आमजन की परेशानी से कोई मतलब नहीं है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................