सैनी समाज विकास समिति खेरली की बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
खेरली (दिनेश लेखी) कस्बे की सैनी धर्मशाला में रविवार को सैनी समाज विकास समिति खेरली की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सैनी डौरोली ने की। बैठक में समाज के विकास, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक उत्थान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सर्वसम्मति से समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में उपाध्यक्ष मुरारी पार्षद खेरली, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद सैनी बहरामपुर, महामंत्री डॉ. मानक चंद सैनी डोरोली, सचिव नमी सैनी सोकर को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं संरक्षक के रूप में करणसिंह पुष्प को नियुक्त किया गया। संगठन मंत्री धर्मपाल सैनी बहरामपुर, यादराम पाटन, भजनलाल सोकर एवं बिट्टू सैनी कानेटी को जिम्मेदारी दी गई। मीडिया प्रभारी के रूप में शैलेश समूची तथा सह मीडिया प्रभारी विष्णु सैनी को मनोनीत किया गया।
बैठक के दौरान समाज के लोगों ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इसमें विवाह सम्मेलन आयोजित कराने, प्रतिभा सम्मान समारोह करने, युवाओं के लिए लाइब्रेरी शुरू करने तथा सैनी समाज छात्रावास खोलने जैसे प्रस्तावों पर चर्चा की गई। समाज के लोगों ने शिक्षा, सामाजिक एकता और युवाओं के विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। साथ ही समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने और सामाजिक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने पर भी सहमति बनी।
बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। इस दौरान रामेश्वर दयाल सैनी, प्रीतम दरोड़ा, हरि सैनी, भगवान सिंह पार्षद, मुकेश राज भवन सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।


