सफलता की कहानी, लाभार्थियों की जुबानी; महुआ मे ग्रामीण सेवा शिविर-2026 बना ग्रामीणों के लिए वरदान

Jun 18, 2026 - 19:29
 0
सफलता की कहानी, लाभार्थियों की जुबानी; महुआ मे ग्रामीण सेवा शिविर-2026 बना ग्रामीणों के लिए वरदान

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के अंतर्गत भरतपुर उपखंड क्षेत्र की सेवर में ग्राम पंचायत महुआ में आयोजित शिविर ने ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। महुआ निवासी किसान महेन्द्र ने बताया कि उन्हें पंचायत राज विभाग की स्वामित्व योजना के अंतर्गत पट्टा प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है।

 पट्टा मिलने से उनके मकान की कानूनी पहचान सुनिश्चित हुई है, जिससे भविष्य में बैंक ऋण लेने तथा अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।
महुआ निवासी किसान रज्जन सिंह ने बताया कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत पट्टा मिलने से उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। पहले बैंक से ऋण लेने एवं संपत्ति संबंधी कार्यों में दस्तावेजी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब पट्टा मिलने से सभी कार्य सुगमता से हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गांव में ही शिविर लगाकर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर से मिला सीधा लाभ है। ग्रामीण सेवा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। स्वामित्व योजना के तहत पट्टा वितरण से लाभार्थियों को अपनी संपत्ति पर वैधानिक अधिकार प्राप्त हुए हैं, जिससे उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। ग्रामीणों ने शिविर को जनहितकारी बताते हुए सरकार की इस पहल की सराहना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................