रीना शर्मा बनीं अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक न्याय संगठन की थानागाजी महिला विंग अध्यक्ष
थानागाजी (गोपेश शर्मा) अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक न्याय संगठन का विस्तार करते हुए स्थानीय निवासी रीना शर्मा को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला विंग) श्रीमती चमन कंवर के आदेशानुसार एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग) सुनीता सैनी की अनुशंसा पर रीना शर्मा को थानागाजी महिला विंग के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।
इस मनोनयन पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व और राष्ट्रीय कोर कमेटी ने खुशी जाहिर करते हुए रीना शर्मा को बधाई दी है। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त अध्यक्ष रीना शर्मा संगठन की गरिमा, सिद्धांतों और उद्देश्यों के अनुरूप पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में मानव अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय के कार्यों को और मजबूती मिलेगी।
रीना शर्मा की इस नियुक्ति पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। अपनी नियुक्ति पर रीना शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और पीड़ित व शोषित वर्ग को न्याय दिलाने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी।


