कठूमर में कानूनी जागरूकता के लिए मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
कठूमर (दिनेश लेखी) राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर के द्वारा मोबाईल वैन का संचालन कठूमर न्याय क्षेत्र में 21 जनवरी से 28 जनवरी तक विधिक जागरुकता शिविरों का आयोजन करेगी।
तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर सचिव रूचि शर्मा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रथम दिवस पर सर्वप्रथम अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर उदय सिंह अलोरिया अपर जिला न्यायाधीश व युधिष्टर मीणा एसीजेएम कठूमर तथा बार अध्यक्ष सुभाष चंद्र अर्रुआ द्वारा वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
मोबाईल वैन द्वारा अटल सेवा केन्द्र टिटपुरी, राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय टिटपुरी, श्री श्याम डिजिटल लाइब्रेरी टिटपुरी, अटल सेवा केन्द्र बडौदाकान में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।
शिविर में पैनल अधिवक्ता तेजसिंह राठी, पीएलवी तालेश्वर द्वारा जनमानस को बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, लोक अदालत इत्यादि के संबंध में जानकारी दी गई। इस मौके पर बार संघ के सभी अवधिवक्ता एवं शिविर में टिटपुरी ग्राम पंचायत सरपंच हरवीर चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह सहित आमजन मौजूद थे।