न्यूनतम वेतन 26 हज़ार करने सहित 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा सहयोगिनियों ने ज्ञापन सौंपा
भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) आशा सहयोगिन कर्मचारी संघ सम्बन्ध भारतीय मजदूर संघ भीलवाड़ा द्वारा गुरुवार को प्रधानमंत्री केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ओर मुख्यमंत्री को जिला कलेक्टर को सौंपा संघ की महामंत्री सीता सोनी ने बताया कि आशा सहयोगिनो की 17 सूत्रीय मांगों पर विचार कर त्वरित निस्तारण का आग्रह किया अगर नहीं किया गया तो संघ आंदोलन हेतु बाध्य होगा अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक 30/31 जून को महाराष्ट्र पुणे में निम्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया पूर्व में भी आन्दोलन करने पर भी कार्यवाही नही हुई इसलिए 9जुलाई को जिला स्तर से 17 सूत्रीय मांग पत्र दिया गया जिसमें मुख्य मांगे मितानिन फेसिलेटर बीटीटी बीसी और एसपीएस कर्मियों के लिय न्यूनतम वेतन 26000 से 48000 रुपए प्रति माह निर्धारित करने इसके अलावा एनएचएम सविलियन पदोन्नत केडर बनाने वेतन वृद्धि करने ठेका प्रथा समाप्त करने ईपीफ ईएसआई लाभ सेवानिवृत्ति पर पेंशन व 10 लाख रुपए एक मुश्त देने साथ ही दुर्घटना होने पर 5 लाख का मुवावजा वर्ष में दो बार वर्दी धुलाई भत्ता अनुभवी को टीकाकरण हेतु प्रशिक्षण ओर अस्पतालों में विश्राम स्थल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया तथा राज्य सरकार द्वारा बजट में घोषणा पर भी 10 प्रतिशत मानदेय नहीं बढ़ाया गया वो देने की मांग की गई प्रदेश विधिक सलाहकार प्रभाष चौधरी व भारतीय मजदूर संघ भीलवाड़ा जिला मंत्री हरीश सुवालका ने भी अपने अपने विचार रखे, इस दौरान सुरज शर्मा सीमा सेन छोटी जीनगर सुशीला जोशी स्नेहलता शर्मा सुमित्रा सुनीता दाधीच सुनीता टेलर देवेंद्र आदि मौजूद थे


