आंगनबाड़ी, सहयोगिनी एवं संविदा कर्मियों के आन्दोलन को दिया समर्थन
राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, राजगढ़, अलवर के सचिव कामरेड मनोज बोहरा एडवोकेट ने बयान जारी कर प्रदेश मे कार्यरत आंगनबाड़ी, सहयोगिनी एवं संविदा कर्मचारियों के आन्दोलन को समर्थन दिया है।
कामरेड बोहरा ने बताया कि इन कर्मचारियों की लम्बे समय से सरकारों से नियमित करने की मांग की जा रही हैं, चुनावों के समय इन्हें सरकारी कर्मचारी करने के सपने अवश्य दिखाए जाते है परन्तु उसके पश्चात भूल जाते हैं,
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देश की भावी पीढ़ी तैयार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान करती हैं सहयोगिनी भी अपने परिवार को छोड़कर गाँवों मे सरकार की योजनाओ को सफल बनाने में योगदान रहता हैं, संविदा नर्सेज कर्मी बडी संख्या मे चिकित्सा विभाग में कार्यरत हैं, चिकित्सा विभाग बहुत ही संवेदनशील विभाग है, इन संविदा नर्सेज कर्मियों से नियमित कर्मचारियों के स्थान पर काम लिया जाता हैं, वेतन के नाम पर मानदेय दिया जाता हैं, मानदेय मे परिवार का खर्च चलना बहुत मुश्किल से होता हैं, चिकित्सा विभाग में नियमित पदो पर पद खाली है, परन्तु सरकार नियमित पदों पर भर्तियां नहीं कर रही हैं, संविदा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है,इन्हें महीने दो महीने कै लिए नहीं रखा जाता हैं बल्कि इनकी सेवाएं सालों साल ली जाती हैं, ये संविदा कर्मचारी नियमित होने की इन्तजार मे अपना शोषण सहन करते हुए सरकारी सेवा में लगे रहते है, इनकी उम्र अन्य विभाग मे आवेदन करने की भी नहीं रह जाती हैं, परन्तु इन्हें यह मालूम नहीं होता कि उन्हें इस काम से कभी भी निकाला जा सकता है, अभी कुछ दिनों पहले जयपुर में चिकित्सा विभाग में कार्यरत संविदा नर्सिंग कर्मचारियों को हटाया गया, एक कर्मचारी यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका,और उसने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, इन संविदा कर्मचारियों पर परिवार की पूर्ण जिम्मेदारी होती हैं, जब रोजगार नहीं हो तो अपनी जिम्मेदारी कैसे पूरी कर पायेंगे।
संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को समय पर मानदेय नहीं मिलता हैं।सचिव मनोज कुमार बोहरा, एडवोकेट सरकार से मांग करती हैं कि आंगनबाड़ी, सहयोगिनी, सहित सभी संविदा कर्मचारियों को शीघ्र सरकारी सेवा में नियमित किया जावे।


