फूलों की खुशबू से महक उठा रामेश्वर धाम मंदिर,महिलाओं ने किया भजन कीर्तन
सकट कस्बे की नदी किनारे स्थित रामेश्वर चार धाम वीर हनुमान मंदिर में सावन मास के उपलक्ष्य में मंगलवार को जय हनुमान जन उपयोगी सेवा संस्थान ट्रस्ट सकट की ओर से मंदिर में विराजित राम व श्याम दरबार सहित गणेश जी, शिव जी,बद्री विशाल, रामेश्वर धाम, गणेश जी, हनुमान जी व अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं की सुगंधित फूलों से फूल बंगला झांकियां सजवाई गई। फूल बंगला झांकी से रामेश्वर धाम वीर हनुमान मंदिर फूलों की खुशबू की महक से महक उठा। फूल बंगला झांकी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रामेश्वर धाम वीर हनुमान मंदिर के महंत रामाकांत जैमन ने बताया कि इस मौके सखी मण्डल सकट की महिला श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर में भजन कीर्तन किया गया वहीं भगवान की महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर उमाशंकर मेहरवाल, बाबूलाल चौबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

