देशभक्ति मय हुआ खैरथल, हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश: जिला कलेक्टर ने ट्रैक्टर चलाकर लिया तिरंगा रैली में भाग

Aug 13, 2025 - 14:28
 0
देशभक्ति मय हुआ खैरथल, हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश: जिला कलेक्टर ने ट्रैक्टर चलाकर लिया तिरंगा रैली में भाग

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  आमजन में देशभक्ति की भावना का संचार करने के लिए सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है इसके उपलक्ष्य में जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने जिला सचिवालय खैरथल से विशाल तिरंगा यात्रा को झंडा दिखाकर यात्रा आरंभ कर यात्रा में सम्मिलित हुए। 

देश भक्ति से गुंजायमान हुआ तिरंगा रैली मार्ग
बाइक चालकों के साथ ही अन्य सभी ने हाथों में तिरंगा लिए हुए पूरे मार्ग में देशभक्ति के गीतों का प्रसारण कर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सा कर दिया। यह तिरंगा रैली जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा से होकर लक्ष्मी नारायण होते हुए अपने गंतव्य स्थान भगत सिंह चौक पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली का समापन भारत माता की जय घोष के साथ किया। यात्रा में सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोगों ने बाइक सवार होकर भाग लिया। 
जिला कलेक्टर ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान,  भारत को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता सैनानियों के बलिदानों के गौरवमयी इतिहास, भारत की सांस्कृतिक-ऐतिहासिक विरासत एवं देश के विकास प्रगति को दर्शाने के साथ-साथ आजादी के आन्दोलन के इतिहास को याद करने की यह एक अनूठी पहल है। 

उपखंड कोटकासिम में आयोजित तिरंगा यात्रा को जिला कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी
जिला स्तरीय तिरंगा रैली से पूर्व जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने उपखंड कोटकासिम में आयोजित तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर तिरंगा रैली में भाग लिया।
आयोजन के दौरान जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, जिला कलेक्टर किशोर कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, सभापति नगर परिषद हरीश रोघा,  भाजपा जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, उपखंड अधिकारी किशनगढ़ बास मनीष कुमार जाटव, नगर परिषद आयुक्त मुकेश कुमार,  मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, मंडल अध्यक्ष किशनगढ़ बास मनोज मित्तल, उपसभापति नगर परिषद वरुण डाटा, पूर्व सभापति अशोक डाटा, हीरालाल भूरानी,किसान नेता टिल्लू शर्मा, सुनील यादव, पंकज खुराना, सहित जनप्रतिनिधि एवं आमजन मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है