सड़क हादसे में अध्यापक की मौत, उपचार के लाया गया जिला अस्पताल : आधार कार्ड नहीं होने पर उपचार नहीं मिला हो गई मौत

Aug 18, 2025 - 12:54
 0
सड़क हादसे में अध्यापक की मौत, उपचार के लाया गया जिला अस्पताल :  आधार कार्ड नहीं होने पर उपचार नहीं मिला हो गई मौत

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के नौरंगाबाद के पास हुए सड़क हादसे में एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई।  मृतक की पहचान उमेश यादव निवासी पड़ीसल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उमेश यादव रविवार को पटवारी भर्ती परीक्षा की ड्यूटी पूरी करने के बाद अलवर से कार लेकर अपने गांव पड़ीसल लौट रहा था। इसी दौरान नौरंगाबाद के पास उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उसे हरीश अस्पताल ले गए जहां से गंभीर हालत को देखते हुए सरकारी चिकित्सालय में उपचार कराने की कहने पर उसे अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के ट्रॉमा वार्ड लेकर पहुंचे, जहां पर उपचार से पूर्व आधार कार्ड मांगा लेकिन आधार कार्ड नहीं होने पर समुचित उपचार के अभाव में घायल अध्यापक की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पहुंच कर आधार कार्ड के नहीं होने का बहाना करने पर उपचार नहीं करने वाले चिकित्सकों सहित संबंधित अन्य कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है। हादसे की खबर से परिवार और गांव में गम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................