भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुकेश सांवरिया गांव-गांव घर-घर जनसंपर्क कर केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की दे रहे जानकारी

May 23, 2023 - 17:23
 0
भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुकेश सांवरिया गांव-गांव घर-घर जनसंपर्क कर केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की दे रहे जानकारी

अलवर (अलवर,राजस्थान/ छगन चेतीवाल) भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं व सक्रिय पदाधिकारी मुकेश कुमार सांवरिया किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ने गांव-गांव घर-घर जनसंपर्क यात्रा के 1000 किलोमीटर 121 दिन में पूर्ण किए इन दिनों में मुकेश कुमार सांवरिया ने भारतीय जनता पार्टी के वर्चस्व को बढ़ाने का काम किया है और साथ ही यशस्वी प्रधानमंत्री के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया इस यात्रा के दौरान मुकेश कुमार सांवरिया को अलवर ग्रामीण क्षेत्र की जनता जनार्दन से प्यार  बहुमत मिला यात्रा 22 मई 2023 को यात्रा पूर्ण होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुकेश कुमार सांवरिया किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष का बाबा चरण दास जी के मंदिर परिसर में माला व साफा पहनाकर  सम्मान किया मुकेश कुमार सांवरिया और उनकी टीम ने  भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों का साफा बंधाकर माला पहना कर सम्मान किया सांवरिया व उनकी संपूर्ण टीम ने  चरण दास  मंदिर पर धोक लगाकर चूड़सिद्द्  महाराज के यहां पहुंचे वहां पहुंचकर उन्हें सवामणी प्रसाद का आयोजन किया और सभी कार्यकर्ताओं सहित धर्म प्रेमियों ने  प्रसाद ग्रहण किया इस मौक पर बहादरपुर मंडल अध्यक्ष सतवीर यादव जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र गोयल युवा मोर्चा भविक जोशी विक्की सिंह सुरेंद्र यादव नरेंद्र यादव राजू महेश वाल्मीकि सरदार बूटा सिंह मनीष सांवरिया जितेंद्र सांवरिया अभिषेक सांवरिया आदि उपस्थित रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................