माचाड़ी नंगेश्वर धाम आश्रम पर भाजपा मंडल ने बूथों व पन्ना प्रमुखों की मीटिंग की आयोजित

Jul 2, 2023 - 21:22
 0
माचाड़ी नंगेश्वर धाम आश्रम पर भाजपा मंडल ने बूथों व पन्ना प्रमुखों की मीटिंग की आयोजित

रितीक शर्मा /गोलाकाबास(अलवर)

अलवर- माचाड़ी कस्बे में आज दिनांक 02 जुलाई 2023 को भाजपा मंडल द्वारा माचाडी कस्बे के श्री श्री 1008 श्री नंगेश्वर धाम आश्रम पर एक बैठक आयोजित की गई‌।जिसमें सशक्त मंडल सशक्त बूथ अभियान में भाजपा की कार्य योजना बनाई गई। और मंडल से बूथ,बूथ से पन्ना प्रमुखों को मजबूत बनाने का काम किया और नौ वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की उपलब्धियों का जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल मीणा द्वारा की गई और इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला महामंत्री रामवतार चौधरी रहे। उन्होंने कहा कि इस कांग्रेस सरकार के जंगलराज में जनता बहुत दुखी है इस दुख को जनता किसी भी प्रकार से सहेगी नहीं। कांग्रेस की बुराई करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कर्ज माफी की घोषणा की जिससे किसानों ने कृषि लोन जमा नहीं करवाए और उन पर भार चढ़ गया जिससे किसान आत्म हत्या कर रहे हैं।
विस्तारक भूपराम पाठक ने सरल एप डाउनलोड कर उससे जुडने की कार्यकर्ताओं को जानकारी दी और कहा कि सरल एप डाउनलोड करके उसमें प्रत्येक शक्ति केंद्र के संयोजको को अपने बूथों पर जाकर पन्ना प्रमुखों को भी सरल एप डाउनलोड करने के बारे में और उससे जुड़ने के बारे में कहा गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को इस एप को डाउनलोड करने के बारे में कहा गया। उससे जुड़ने के लिए कहा गया और कहा कि इस एप से पन्ना प्रमुखों को जोड़ा जावे। कार्यक्रम के इस अवसर पर जिला महामंत्री राम अवतार चौधरी,राकेश शर्मा,एडवोकेट शिवलाल मीणा, जिला उपाध्यक्ष प्रेम नाथ धामाणी, भाजपा प्रत्यासी विजय समर्थ लाल मीणा,सुनीता मीणा, बन्नाराम मीणा,ओमप्रकाश घेशल्या, एस टी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर मीणा,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष किशन बटवाड़ा, माचाड़ी मंडल महामंत्री दीनदयाल शर्मा,पूर्ण सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरज प्रसाद पाण्डेय, ग्रामीण रामगोपाल मास्टर,सुल्तान सिंह राजपूत पाटन,सुरेश जांगिड़,संजय शर्मा पुंदरा,रतन तिवारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
यह जानकारी माचाड़ी नागपाल शर्मा द्वारा दी गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................