श्मशान तक जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण से लोग परेशान

Oct 24, 2025 - 14:35
 0
श्मशान तक जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण से लोग परेशान

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) क्षेत्र के गांव बिचगावा मे श्मशान तक जाने के रास्ते में गंदा एवं दुर्गंध युक्त पानी भरे रहने के चलते स्थानीय लोग परेशान हैं। हिंदू संस्कृति में एक कहावत है कि जिस आदमी को जीते जी जगह न मिले, उसे श्मशान में जगह जरूर मिलती है। लेकिन यहां मामला कुछ इस तरह हो गया कि श्मशान में जाने का रास्ता तक नहीं बचा, जिसके चलते स्कूली बच्चे आम रहागीरो को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। 
ग्रामीणों का कहना है कि दबंगों ने आम रास्ते में कूड़े कचरे को डाला हुआ है ।कब्जा कर रखा है। ऐसा नहीं है कि इस कब्जे से श्मशान जाने वाले रास्ते पर कब्जे की जानकारी प्रशासन को न हो, लेकिन इस मामले में कार्रवाई नहीं हो पा रही।

सड़क पर कचरा एवं कूड़े डालने से सड़क पर हमेशा गंदा पानी भरा रहता है। इस गंदे पानी में स्कूली बच्चों को एवं रहागीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । कई मर्तबा गंदे पानी में स्कूली बच्चे गिर चुके हैं। स्थानीय ग्राम पंचायत एवं प्रशासन को कई बार लिखित शिकायत देने एवं मौखिक अवगत कराने के बाद भी  इस समस्या का कोई निराकरण नहीं हुआ है। जागरूक लोगों ने बताया कि उपखंड अधिकारी तहसीलदार विकास अधिकारी ग्राम पंचायत को शिकायत के बाद भी आज तक  आम सड़क पर दुर्गंध  गंदे पानी को होकर लोगों को निकलने को मजबूर हैं। आम सड़क पर दुर्गंध युक्त गंदे पानी को देखकर लगता है कि लंबे समय से यहां यह समस्या बनी हुई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................