डॉक्टर बना हैवान, तीन शादियों के बाद चौथी महिला से अवैध संबंध

डॉक्टर ने अपनी पहली पत्नी को इंजेक्शन देकर मारने का आरोप और तीन शादियों के बाद चौथी महिला से अवैध संबंध ,मामला हुआ दर्ज

Nov 24, 2022 - 07:31
Nov 24, 2022 - 13:21
 0
डॉक्टर बना हैवान, तीन शादियों के बाद चौथी महिला से अवैध संबंध

उत्तरप्रदेश (शशि जायसवाल)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में तैनात डॉक्टर का एक चौंका देने वाला मामला प्रकाश में आया है जिसमे उसकी तीसरी पत्नी ने तीन शादियाँ करने और चौथी महिला से नाजायज सम्बन्ध होना बताया

 जालौन जिले में पेशे से डॉक्टर एक शख्स ने अपनी हरकतों से सारी हदें लांघ दीं। जालौन के रेंडर थाने के निवासी राजवीर ने एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन विवाह कर लिए। इसके साथ ही उसका कथित रूप से चौथी महिला से भी नाज़ायज़ संबंध है। ऐसा आरोप  मध्यप्रदेश में रहने वाली उसकी तीसरी बीवी ने लगाया है।

तीसरी पत्नी ने दर्ज कराया मामला:-

प्राप्त जानकारी के अनुसार  यह मामला जालौन के रेंडर थाना क्षेत्र का है जहाँ मध्य प्रदेश की निवासी युवती का विवाह 5 फरवरी 2022 को हिंदू रीति-रिवाज से जालौन के रहने वाले डॉक्टर राजवीर के साथ हुआ था लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद से उसने सपना के साथ मारपीट करने लगा । 8 माह गुजर जाने के बाद जब युवती के सब्र का बांध टूटा, तो उसने थाने में शिकायत देते हुए अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़िता के अनुसार, उसके ससुराल में जब विवाद अधिक बढ़ा  तब उसे पता चला कि डॉक्टर पहले से ही विवाहित है और उसने अपनी पहली पत्नी को इंजेक्शन देकर मार दिया था यह बात  उसने मारपीट के दौरान बताई। लेकिन, डॉक्टर का महिलाओं को अपने प्रेम जाल फंसाने का किस्सा यहीं समाप्त नहीं हुआ।

पीड़िता ने पुलिस की FIR की कॉपी पुलिस अधीक्षक  को देते हुए बताया है कि डॉक्टर के ऊपर शाहजहांपुर में भी दुष्कर्म का एक केस दर्ज है। डॉक्टर ने  मैरिज साइट से एक बैंक कार्यरत युवती को अपने जाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए। यही नहीं डॉक्टर ने उस युवती का अश्लील वीडियो  बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर उससे रुपये मांगे। वहीं, डॉक्टर की तीसरी पत्नी के अनुसार  डॉक्टर ने चौथी महिला से भी संबंध  स्थापित किए। पीड़िता ने कहा कि डॉक्टर को कानून सजा दे। इस मामले में ASP असीम चौधरी ने जानकारी दी है कि यह रेंडर थाना क्षेत्र का मामला है। एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................