विद्युत श्रमिक संघ ने बैठक कर ठेका प्रथा बंद करने हेतु आंदोलन की दी चेतावनी

Mar 2, 2023 - 13:03
 0
विद्युत श्रमिक संघ ने बैठक कर ठेका प्रथा बंद करने हेतु आंदोलन की दी चेतावनी

उदयपुरवाटी / गुढागौड़जी (सुमेर सिंह राव)


अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ की उपखंड इकाई गुढ़ा गोड़जी की बैठक डिस्कॉम महामंत्री देवकरण सैनी के सानिध्य में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में डिस्कोम महामंत्री देवकरण सैनी ने बताया कि विद्युत निगमों में ठेका प्रथा बढ़ती जा रही है जिसका श्रम संघ पुरजोर विरोध करता है एवं राज्य सरकार तथा निगम प्रशासन द्वारा ठेका प्रथा नहीं रोके जाने पर श्रमिक संघ उग्र आंदोलन की राह पर होगा। जिला महामंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने श्रम समस्याओं पर चर्चा की एवं  जिला प्रशासन से मिलकर शीघ्र निराकरण हेतु आश्वस्त किया। साथ ही सर्वसम्मति से गुढ़ा गोड़जी उपखंड की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें विनोद गुप्ता संरक्षक, महेंद्र सैनी अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष राकेश कुमार, वीरेंद्र सैनी, सचिव बाबूलाल सैनी, कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, संगठन मंत्री मुकेश सैनी, सदस्य मुकेश कुमार  योगेश कुमार, दौलत शर्मा ,पंकज कुमार, ओम प्रकाश महला नियुक्त किए गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................