भीलवाड़ा में माली समाज ने मनाया सीएम अशोक गहलोत का जन्मदिवस

गहलोत सर्वहारा, अभावग्रस्त, वंचित लोगों के मसीहा: माली

May 3, 2023 - 16:29
 0
भीलवाड़ा में माली समाज ने मनाया सीएम अशोक गहलोत का जन्मदिवस

भीलवाड़ा (राजस्थान/ राजकुमार गोयल) राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के तत्वावधान में पूर्व पार्षद औंकार माली के सहयोग से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 72वां जन्मदिन 3 मई बुधवार को महात्मा गांधी हाॅस्पीटल में समस्त मरीजों को फल वितरण व शहर की प्रमुख गौशालाओं में गौ माता को तरबूज खिलाकर हर्षाेल्सास से मनाया गया।

माली महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल लाल माली ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान की राजनीति के न केवल सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता है, अपितु सर्वहारा, अभावग्रस्त, वंचित लोगों के वे मसीहा की तरह है। यह उनके विशालकाय व्यक्तित्व की विशेषता है जिनको लोग पंसद करते है। इसलिए उन्होंने जिन जनकल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाकर उसे राजस्थान में लागू किया, उसे लोग कभी भी नहीं भुला सकते।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 72वें जन्मदिवस के अवसर पर उनके दीर्घायु होने की मंगलकामना के साथ ही महात्मा गांधी हाॅस्पीटल के समस्त वार्डों में मरीजों को फल वितरण कर व सिंदरी के बालाजी गौशाला तथा कमालपुरा स्थित गौशालाओं सहित शहर की प्रमुख गौशालाओं में दो मिनी ट्रके तरबूजे गायों को खिलाकर गहलोत के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं की। इस अवसर पर यूआईटी के पूर्व चैयरमेन अक्षय त्रिपाठी, फूले सेवा संस्थान के सचिव शोभालाल माली, बंशीलाल माली, कालूराम मोरी, मूलचंद छुलिवाल, नारू माली, सुरेश माली, शंकर लाल माली, सत्यनारायण माली सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................