उपतहसील का मिला दर्जा ,कार्यालय फिर भी नही खुला

Nov 27, 2022 - 22:34
Nov 27, 2022 - 23:32
 0
उपतहसील का मिला दर्जा ,कार्यालय फिर भी नही खुला
पहाडी तहसीलदार को ज्ञापन सोपते हुए

पहाडी,भरतपुर (भगवानदास)

गोपालगढ़ मे उपतहसील  की घोषणा के बाद कार्यालय शुरू नही होने से नाराज ग्रामीणो ने भाजपा युवामोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल शर्मा के नेतृत्व मे  शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम महेश शर्मा तहसीलदार पहाड़ी को ज्ञापन सौप कर कार्यलय शुरू कराने की मांग की है।
   ज्ञापन में बताया गया हेै की राज्य सरकार ने गोपालगढ़ में उपतहसील खोलने की घोषणा की थी। जिसके लिए जमीन भी उपलब्ध करा दी गई उसके बाद आज नमातक कार्यालय  शुरू नही किया गया हेै। कार्यालय के अभाव में आमजन को परेशानी का सामना करना पड रहा है।आमजन के काम समय पर नही होते है।जिसे क्षेत्र के लोगो में आक्रोष बढता जा रहा है। पहाडी तहसील जाने के लिए लोगो के समय व आर्थिक समस्या का सामना करना पड रहा है। पत्र मे चेतावनी देते हुए कहॉ की यदि कार्यालय शीघ्र शुरू नही किया गया तो आन्दोलन को मजबूर होना पडेगा। इस मौके पर  भाजपा के मण्डल अध्यक्ष घसीटा राम सेनी,विष्णु, हरगोविन्द, सोनू, फूल सिह, अजयवीर आदि ग्रामीण मोैजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................