अनाज मण्डी से ही किसानों के घर तक ख़ुशहाली पहुँचती है - मोहित यादव

Jun 7, 2023 - 18:23
 0
अनाज मण्डी से ही किसानों के घर तक ख़ुशहाली पहुँचती है - मोहित यादव

बहरोड़,अलवर (योगेश शर्मा)


आज भाजपा नेता मोहित यादव अपने साथियों संग बहरोड़ के कृषि उपज मण्डी समिति में व्यापारियों से मिलने पहुंचे। वहाँ उन्होंने सभी का कुशल क्षेम जाना और अनाज की पैदावार, ख़रीद विक्री से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मण्डी व्यापारियों ने बताया कि इस बार प्राकृतिक आपदा के चलते उनका काफी नुक्सान हुआ है। अनाजों के उचित दाम न मिलने से व्यापारी और किसान दोनों दुखी हैं। राज्य सरकार उचित दाम लगा ही नहीं रही तो किसानों को सही दाम मिले कैसे। गौरतलब है कि व्यापारियों द्वारा राज्य सरकार से कई बार दाम बढ़ाने की मांग की गई पर कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। 
व्यापारियों का हाल सुनकर मोहित ने अफ़सोस जताते हुए कहा कि “चिंता, वो करते हैं जो किसान और अनाज उगाने की मेहनत को समझते हैं। राजस्थान सरकार ने कर्ज माफ़ी का वादा किया पर माफ़ नहीं किया, उल्टा अगली फसल के लिए किसानों को लोन लेना पड़ रहा है। बेमौसम बारिश और ओला वृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा नहीं दिया गया। किसान दुखी और असंतुष्ट हैं।  बहरोड़ विधायक दौड़ लगाने में मस्त है। इन सारी समस्याओं की जड़ हैं लापरवाह सत्ताधारी। जिनसे निपटने में मुझे आप लोगों का साथ चाहिए। आप सभी के ज़रिए अन्नदाता किसान भाइयों के घर ख़ुशियाँ पहुँचती हैं। खेत और मण्डी में शामिल किसानों और व्यापारियों की ख़ुशी एवं संतुष्टि में ही समाज का हित छुपा है। पर राजस्थान सरकार में बैठे लोग व्यापारियों और किसानों को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। इन्हें इनके किए की सज़ा आप आने वाले चुनाव में हिस्सा लेकर दें। सही उम्मीदवार का चुनाव ही इनकी लापरवाही और अनदेखी का सटीक जवाब होगा।” 
मोहित का समर्थन करते हुए व्यापारियों ने कहा कि ‘राजस्थान के बीजेपी शासित पड़ोसी राज्यों में किसान भी ख़ुश हैं और व्यापारी भी। उन्हें अपने अनाज का उचित मूल्य मिल रहा है। यहाँ किसानों को उनकी मेहनत का भी नहीं मिल पा रहा। खाद पानी में लगाये गए ख़र्च को भी वसूलना भारी हो गया है।
मोहित से मिलकर मण्डी के  व्यापारी काफी उत्साहित नज़र आए। सभी ने आगामी चुनाव में बीजेपी सरकार को लाने  का वादा किया। इस मौके पर मोहित के साथ कमल यादव, अनिल बोहरा, डॉ. मनीष यादव, सतपाल यादव, एसपी कल्याणपुरा, वीरेंद्र यादव मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................