पूर्व उपराष्ट्रपति व पूर्व मुख्यमंत्री की पुण्यतिथि पर उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला

May 15, 2023 - 18:55
May 15, 2023 - 18:56
 0
पूर्व उपराष्ट्रपति व पूर्व मुख्यमंत्री की पुण्यतिथि पर उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला

अलवर,राजस्थान(अमित भारद्वाज)

भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति व पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान भैरों सिंह शेखावत की पुण्यतिथि वार सोमवार को अलवर भाजपा कार्यालय अंबेडकरनगर पर जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुदेश खामरा के नेतृत्व में मनाई गई इस मौके पर अलवर जिले के कई भाजपा मंडलों के पदाधिकारी अलवर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की प्रतिमा के समक्ष सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला इस मौके पर ओबीसी जिला अध्यक्ष सुदेश खामरा ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान भैरों सिंह शेखावत भारतीय जनता पार्टी के एक दिग्गज नेता के रूप में पूरे हिंदुस्तान में जाने जाते थे उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए कई ऐसे ऐतिहासिक कार्य राजस्थान में कराए जिनको आज भी हर व्यक्ति याद करता है उन्होंने पूरे हिंदुस्तान में उपराष्ट्रपति के पद पर रहकर राजस्थान की पहचान बनाई भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति व पूर्वमुख्यमंत्री शेखावत की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए
इस मौके पर सुदेश कुमार ओड भाजपा जिला अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ, जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता भारतीय जनता पार्टी ,रामअवतार चौधरी जिला महामंत्री ,शिवलाल महामंत्री, पंडित दीपक शर्मा, किसान जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिसोदिया ,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनीता सैनी, मंडल अध्यक्ष रवि यादव, हरीश अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष देशराज वर्मा महेंद्र शर्मा, मंगला अध्यक्ष रवि यादव, इत्यादि भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................