बालासोर रेल दुर्घटना में मृतकों की आत्मा के शांति के लिए पूजा अर्चना की

Jun 9, 2023 - 22:59
 0
बालासोर रेल दुर्घटना में मृतकों की आत्मा के शांति के लिए पूजा अर्चना की

मकराना (मोहम्मद शहजाद)

उड़ीसा के बालासोर में हुए ट्रेन दुर्घटना में मृतकों की आत्मा शांति के लिए हवन, पूजा अर्चना, घायलों के जल्द स्वास्थ लाभ की कामना करते हुए प्रार्थना की। राजीव गांधी ऑल इंडिया कांग्रेस नागौर की महिला जिलाध्यक्ष मंजू देवी सैनी के नेतृत्व में ये कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान आचार्य पंडित मोहित शर्मा, दिनेश कुमार, सुरेंद्र शर्मा, रमेश, महावीर, कृष्ण कुमार सहित अन्य ने भगवान शिव जी के अभिषेक कर विभिन्न मंत्रो के साथ पूजा कराई।

जिलाध्यक्ष मंजू देवी सैनी ने कहा की यह घटना काफी दुखद है। जो भी लोग उसमें आहत हुए हैं उनकी आत्मा की शांति के लिए हवन किया गया है। उन्होंने बताया कि मानव धर्म की भूमिका निभाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए हवन जाप किया, वहीं इसमें घायल लोगों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान अभिषेक सैनी, गोवर्धन लाल सैनी, राकेश सैनी सहित अन्य ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................