श्रीमद्भागवत गीता में छिपा है जीवन जीने का सार- राकेश जैन

Jul 7, 2023 - 18:09
 0
श्रीमद्भागवत गीता में छिपा है जीवन जीने का सार- राकेश जैन

रामगढ़ (अलवर, राजस्थान/ विपिन मेंदीरत्ता) समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता राकेश जैन ने सोमवार को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चौमा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन में पहुंचे। धार्मिक आयोजन में पहुंचने पर गांव व आसपास के सर्वसमाज द्वारा उन्हें पगडी बांधकर उनका भव्य स्वागत किया गया।  इस अवसर पर उन्होंने भगवत गीता के पाठ से व्यक्ति को काम व कर्म के बारे में सीख मिलती है,्र इतना ही नहीं गीता में हमारे हर प्रश्न का उत्तर समाहित है। उन्होंने कहा श्रीमद्भागवत गीता के माध्यम से मुनष्य का बौद्धिक ज्ञान बढ़ता है। गीता में जीवन जीने का सार छिपा हुआ है। 
उन्होंने कहा श्रीमद्भागवत गीता हिन्दू धर्म का एक पवित्र ग्रंथ है। गीता में 18 अध्याय और 700 श्लोक हैं जो सभी महत्वपूर्ण हैं। महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण ने अुर्जन को जो उपदेश दिए थे वही गीता है। गीता में आत्मा, परमात्मा, भक्ति, कर्म, जीवन आदि का साफ साफ वर्णन किया गया है। गीता हमें बताती है कि जीवन क्या है ,और इसे कैसे जीना चाहिए, आत्मा और परमात्मा का मिलन कैसे होता है अच्छे बुरे की समझ क्यों जरुरी है इन सभी महत्वपूर्ण सवालों का जवाब हमें गीता से प्राप्त होता है। इस अवसर पर समाजसेवी राकेश जैन ने अपने निजी कोष से 31 हजार रुपये आयोजन समिति को भेंट किए।
धार्मिक आयोजन से लौटने के बाद उन्होंने क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया और सत्तारूढ दल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने विधानसभा क्षेत्र में दौगला ही नहीं बल्कि विकास के मामलों में सौतेला व्यवहार भी किया है। आज यह क्षेत्र विकास के मामलों में काफी पिछड़ा हुआ है। आज क्षेत्र के अधिकांश गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस के कुशासन लोग तंग हैं, जनता अब बदलाव की दृष्टि से भाजपा में अपने क्षेत्र का विकास देख रही है। कांग्रेस की सरकार पांच साल सत्ता में रही परंतु वर्तमान सरकार ने इस क्षेत्र का विकास नहीं किया। भेदभाव का दंश झेल रहे इस क्षेत्र को नंबर वन बनाने का जज्बा लेकर वो यहां आए हैं। उन्होंने कहा यदि क्षेत्र की जनता ने उन्हें मौका दिया तो वे इस पिछड़े क्षेत्र की कायापलट कर देंगे। अंत में उन्होंने दावा किया आने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बहुमत के साथ बनने जा रही है। इस अवसर पर संतरा सैनी सरपंच चौमा, उपसरपंच जयसिंह सैनी चौमा, हरिराम गुर्जर अलावड़ा, रघुबीर सैनी, चन्द्रर कौस राजपूत , गुरदयाल सैनी, जैक्शन प्रजापति, हरिसिंह सैनी, राजबीर राजपूत, प्रीतम प्रजापति, बुद्धा प्रजापति, किरोडी सैनी, साहिल जैन नौगांव, रमेश सैनी, सुभाष सैनी, दीनदयाल सैनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................