घर के बाहर घूमने निकली थी महिला: गैस सिलेंडर से भरी पिकअप ने मार दी टक्कर, मौत

Jun 21, 2022 - 00:02
 0
घर के बाहर घूमने निकली थी महिला: गैस सिलेंडर से भरी पिकअप ने मार दी टक्कर, मौत

अलवर (राजस्थान/ भंवरसिंह)  अलवर किशनगढ़बास में सोमवार सुबह घर के बाहर घूमने निकली महिला को गैस सिलेंडर से भरी पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 6 बजे के आसपास की है। पुलिस ने बताया कि किशनगढ़बास अलवर रोड पर महिला आशु गुप्ता घर के बाहर टहलने निकली थी। मेन रोड पर ही उनका घर है। घर से थोड़ी दूर गैस सिलेंड से भरी पिकअप वहां खड़ थी। महिला जब रोड किनारे पैदल चल रही थी। तब आगे से पिकअप चालक ने उसे तेजी से बैक गियर में लिया। जिससे महिला चपेट में आ गया। महिला पिकअप में फंस गई। वह काफी दूर तक घिसटती भी गई। यह देखकर पिकअप चालक उतरकर भाग गया। बाद में आसपास के लोगों ने पिकअप में पीछे फंसी महिला काे बाहर निकाला। महिला का बहरोड़ में ससुराल है। बहरोड़ में हार्डवेयर दुकानदार पंकज गुप्ता की पत्नी हैं। किशनगढ़बास में अपने पिहर आई हुई थी। मृतक महिला के पति हरचंद गुप्ता व्यापारी है। घटना के बाद पिकअप को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है