भाजपा ने दी डा॰ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि

Jun 23, 2021 - 23:27
 0
भाजपा ने दी डा॰ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि

झुंझुनूं( अरुण मुंड )


चिड़ावा भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष एवं लाखों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया की अगुवाई में जिले भर में समस्त मंडलों पर जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया । झुंझुनू मुख्यालय पर राजस्थान बालिका महाविद्यालय परिसर में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा तथा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया की अगुवाई में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बलिदान दिवस मनाया। इस मौके पर नगर मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र सोनी, नवल स्वामी, नगर मंत्री पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान साहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी क्रम में चिड़ावा स्थिति भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।इस मौके पर जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने बताया कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रवाद के सच्चे शिल्पकार थे। उन्होंने असंख्य कार्यकर्त्ताओं को राष्ट्रवाद की धारा से जोड़ने का काम किया तथा कश्मीर में धारा 370 का विरोध करते हुए कहा कि एक देश में दो विधान,दो प्रधान,दो निशान नहीं चलेंगे और अंत में इसी का विरोध करते हुए कश्मीर घाटी में भारत माता की रक्षार्थ अपना बलिदान दे दिया।इस दौरान सुभाष सैनी, मंजीत सिंह,हैमेंत सैनी, हिमांशु,शान्तनु आदि कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावलिया की अगुवाई में एक वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला मंत्री संजय मोरवाल ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला।  जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया , जबकि वर्चुअल बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने किया इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मां मावण्डिया ने पार्टी के सभी मंडल अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया तथा गुरुवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय मदन लाल सैनी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर जिले के सभी मंडलों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................